मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सकरौड़ी गांव निवासी बचाऊ को शनिवार धर दबोचा। 23 अक्तूबर को एक महिला ने नामजद के विरुद्ध पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। वहीं चील्ह पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी तिलठी गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने 21 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...