मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । सपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में मंगलवार को विकासखंड कोन के मवैया गांव पहुंचा। जहां अमेरिका के ओरेगन शहर में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों वर्ग में जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीत वाले आशीष के पिता अजय यादव को सम्मानित करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। जैवलिन में मेडल जीत कर आशीष यादव नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे भारतीय बनकर देश प्रदेश व जनपद का नाम रोशन किया है। साथ ही सपा प्रतिनिध मंडल ने आशीष यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर विधानसभा महासचिव अमरेश सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष कोन राममिलन यादव, बलिराम यादव, जुम्मन खान, राजेश भारती, अमित यादव के साथ अन्य कार्यकर्ता रहे। यह भी पढ़ें- जेवलिन थ्रो में सत्यम व साहिल ने बढ़ाया जिले ...