मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद के पीएमश्री और जूनियर विद्यालयों छात्राएं अब जैम, जेली, पानी और मिट्टी का परीक्षण करेंगे। लर्निंग-बाई-डूइंग कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों को रट्टू तोता बनाने की बजाय प्राइमरी स्तर से ही किताबी ज्ञान के साथ व्यवसायिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि किसी कारण से बच्चा अपर प्राइमरी के आगे की पढ़ाई न कर सके तो भी हुनरमंद बन कर अपना जीवकोपार्जन करने में सक्षम रहे।

चयनित विद्यालयों में कार्यक्रम का संचालन लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के लिए प्रथम चरण के लिए जनपद के 23 पीएमश्री विद्यालयों के साथ चयनित लगभग 154 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चयनित किया गया है। चयनित उच्च प्राथमिक एवं पीएमश्री स्कूल में प्रशिक्षण के लिए उपयोगी उपकरण,कच्चा माल क्...