मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मंगलवार की शाम छह बजे से गंगा के जलस्तर में अब एक सेमी प्रति घंटे की गति से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम छह बजे 73.440 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.284 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि की गति कम होने पर तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहती तो फसलें बाढ़ के पानी से नष्ट हो जाती।

जलस्तर में वृद्धि की दर जिले में दो दिनों से तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में वृद्धि की दर अब तीन सेमी प्रति घंटे से घट कर एक सेमी प्रति घंटे हो गया है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि की दर घट जाने पर तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है। बीते दो दिनों से गंगा के जलस्तर...