मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण कराने में आ रही तकनीकी दिक्कतों का मामला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एग्रीस्टैक और डिजिटल सर्वे व्यवस्था में सामने आ रही विसंगतियों को दूर कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि सर्वे में सामान्य धान को सुगंधित धान दर्ज किए जाने से बड़ी संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपनी उपज बेचने के लिए पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 37 केंद्रों पर आज से धान खरीदने की तैयारीपंजीकरण में आ रही तकनीकी दिक्कतें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्र में बताया है कि खरीफ सीजन में धान, ज्वार और बाजरा की ...