मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर किशोर की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्राली पर मृत मवेशी को लादकर जंगल में फेंकने जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण लालगंज के रानीबारी गांव निवासी 16 वर्षीय अंश बिंद पुत्र ओमप्रकाश के भैंस के बच्चे की मौत हो गई थी। वह मवेशी के शव को ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर कुशियरा जंगल में फेंकने जा रहा था। अंश ही ट्रैक्टर चला रहा था। जैसे ही गांव से कुछ दूर पहुंचा। तभी अचानक गुल्ला टूटने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से किशोर की मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस का कार्यवा...