मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अदलहाट थाना क्षेत्र के बाइपास त्रिमोहानी पर गुरुवार की शाम लगभग सात बजे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गया। मालिक ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि ट्रक का चालक घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से दुकान में रखा लगभग 70 हजार रुपये का सामान बर्बाद हो गया।

घटना का विवरण नरायनपुर निवासी गुलशन यादव दिव्यांग हैं। वह नरायनपुर चौकी क्षेत्र के बाइपास त्रिमोहानी पर सड़क किनारे चाय की दुकान खोल रखा है। उसने बताया कि चाय की दुकान से घर चलाता था। कुछ दिन पूर्व डेढ़ लाख रुपए लगाकर दुकान की मरम्मत कराया। प्रतिदिन की तरह देर शाम दुकान पर बैठा था। उसी समय सोनभद्र से वाराणसी जा रहा ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकराकर सीधे दुका...