मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित क्रेन चाय-पान की दुकान घुस गया। हादसे में क्रेन चालक की मौत हो गई। जबकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना का विवरण कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार निवासी 35 वर्षीय छेदीलाल क्रेन चालक थे। वह प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। शाम जैसे ही विंध्याचल के टोल प्लाजा के पास पहुंचा। तभी क्रेन का अचानक संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे एक चाय-पान की दुकान में घुस गया। गनीमत रहा कि दुकान के बाहर कोई मौजूद नहीं था, वहीं दुकानदार ने भागकर अपनी जान बचाई। क्रेन दुकान की भट्टी पर ही पलट गया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। मौके पर आस-पास...