मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के हलिया बडौही रोड पर भटवारी गांव स्थित पुराने वन विभाग की नर्सरी मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया l जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी 22 वर्षीय श्याम सुंदर मिश्रा, 27 वर्षीय आशीष मिश्रा तथा 24 वर्षीय पिंटू मंगलवार की देर रात अल्टो कार से कहीं जा रहे थे। भटवारी गांव स्थित नर्सरी के समीप पहुंचते ही मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही उसमें सवार तीनों यु...