Mirzapur News: अदवा फीडर का 11 हजार बिजली का तार टूटा, आपूर्ति बाधित
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: हलिया हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के बरी बिजली उपकेन्द्र से संबद्ध अदवा फीडर की बिजली आपूर्ति मंगलवार की रात से बाधित है। बुधवार की शाम तक अदवा फीडर की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाया था। बिजली विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक 11 हजार वोल्टेज का विद्युत तार हथेड़ा गांव के पास शॉर्ट सर्किट से टूटकर गिर गया है। तार टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बुधवार की सुबह लाइनमैन मौके पर पहुंचकर तार को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल कराया, लेकिन पूरे दिन बिजली बार-बार आने जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते 24 घंटे से बिजली की समुचित आपूर्ति नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए है। मोबाइल फोन चार्ज करने में लोगों को दिक्कत हुई। ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.