मिर्जापुर, अक्टूबर 8 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के प्रसिद्ध कोटार शिव धाम के पहुंचने वाले अदवा नदी के दक्षिण व उत्तर छोर का रपटा पुल नदी के तेज बहाव से जर्जर होकर टूट गया है। रपटे का बीच का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सीमेंट और गिट्टी उखड़ने से बड़े-बड़े पत्थर बाहर आ गए हैं। रपटे पर चलना भी मुश्किल है।दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रपटा दर्जनों गांवों को हलिया बाजार और शिव धाम से जोड़ता है। प्रत्येक दिन के अलावा माह के तेरस तिथि के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराया गया। बरसात में नदी का पानी ऊपर से बहने के कारण रपटा और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गया है।शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक मे...