मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल चुनार के तत्वावधान में रविवार को अदलहाट क्षेत्र में बाइक कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा में जमालपुर उत्तरी, जमालपुर दक्षिणी और नरायनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल थे। जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अभय ने बताया कि बाइक कांवर यात्रा की शुरुआत नरायनपुर स्थित रैपुरिया घाट से जल भरकर की गई। कांवरिये जल लेकर बाबा जागेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुए। भगवा ध्वज से सजी बाइकों पर सवार शिवभक्त पूरे रास्ते हर-हर महादेव और जय श्रीराम का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। इससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।जिला धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ ही सनातन संस्...