मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतलाधाम में सोमवार को बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा रहा। सोमवार को चार बजे भोर से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए मंदिर पर पहुंच गए थे। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन पूजन करने में जुट गए। श्रद्धालुओं के जयकारें से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मां का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु धन्य हो गए। कई महिलाओं ने मां को हलवा और पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कांवरियों और महिला श्रद्धालुओं ने मां शीतला को चढ़ाया जल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...