मिर्जापुर, जुलाई 6 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने एसडीएम को सौंप कर सिंचाई के लिए बनी नालियों पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। साथ ही नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने आरोप लगाया कि अहरौरा क्षेत्र के ग्राम इकाई कजाकपुर, महुली, मेहंदीपुर,मानिकपुर, कल्याणीपुर, मझवा के किसानों की सिंचाई अहरौरा बांध मेन कैनाल नहर के कुलवा नंबर चार से होती है। यही नाली किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए एकमात्र साधन हैं। नहर के आस-पास के गांव के लोगों ने सिंचाई नालियों पर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाकिमयू ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन अतिक्रमण के चलते नाली में जमा सिल्ट ...