मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र बाल बाल बच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर मुआवजा, चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा के आश्वासन पर लगभग ढ़ाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे लगाया जामघटना का विवरण कछवां के कटका गोदाम निवासी 40 वर्षीय विपत बिंद रात लगभग दस बजे अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ शौच के लिए निकले। वह घर के पास ही सड़क पार कर रहे थे। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने विपत बिंद को टक्कर मार ...