मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना के बाद वाहन लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

घटनाक्रम राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश अपने ससुराल मलुआ गांव आया था। यहां से दिनेश के साथ मलुआ गांव निवासी 28 वर्षीय शत्रुध्न व 39 वर्षीय सूरज तीनों एक बाइक पर सवार हो गए। तीनों बाइक से किसी काम से दीपनगर जा रहे थे। जैसे बाइक सवार लालगंज-कलवारी मार्ग पर संतनगर के करौंदा गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ...