Mirzapur News: अचानक चक्कर खाकर किशोरी गिरी, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) lथाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के बन्हैता टोला निवासी माता प्रसाद यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंजना बुधवार को घर से कुछ दूरी पर अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर पड़ी। किशोरी के सड़क पर गिरने की जानकारी होते ही परिजन,ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई मौत से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। बताया गया कि कुछ दिन पहले बाहर कमाने गए भाई की भी मौत हो गई थी। अब बहन की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सिलिया का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।गांव निवासी समाजसेवक राकेश सिंह ने फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिवार के अनुसार, अंजना के शव का अंतिम संस्कार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.