Microsoft सर्वर डाउन! Outlook से लेकर Teams और Copilot तक ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाओं में बड़ी तकनीकी खराबी देखने को मिली है। कंपनी की क्लाउड बेस्ड सर्विसेज Microsoft 365 में आई इस परेशानी का असर Outlook, Microsoft Teams और AI असिस्टेंट Copilot समेत कई प्लेटफॉर्म पर पड़ा है। इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स को ईमेल एक्सेस करने, मैसेज भेजने और जरूरी काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आउटेज 12 नवंबर को शुरू हुआ और कई घंटे बीतने के बाद भी कंपनी को सर्विसेज पूरी तरह सामान्य करने में परेशानी हो रही थी। आउटेज का असर खासतौर पर उन कंपनियों और कर्मचारियों पर पड़ा, जो रोजमर्रा के काम के लिए Microsoft 365 की सर्विसेज पर डिपेंड रहते हैं। Outlook पर ईमेल नहीं खुलने, नए मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायतें सामने आईं। वहीं, Teams के कुछ फीचर्स और Copilot की सुविधाएं भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.