नई दिल्ली, मई 4 -- MI vs LSG Highlights, Who Won Yesterday In IPL 2026: आईपीएल 2026 का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुआ। एलएसजी ने पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में एमआई ने चार विकेट गंवाकर 229 रन जुटाए और इतिहास रचा। यह मुंबई द्वारा आईपीएल में चेज किया गया सबसे बड़ा टारगेट है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में जकड़न के कारण नहीं खेले। एमआई को लगातार तीन हार के बाद जीत नसीब हुई और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें फिलहाल जिंदा है। एलएसजी को लगातार छठी हार का मुंह देखना पड़ा और उसकी प्लेऑफ की राह में कांटे बिछ गए हैं।मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। एलएसजी की शुरुआत खराब रही। जोश इंग्लिस (13) का बल्ला नहीं चला। हा...