नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को दिल्ली में जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुंबई इंडियंस का सामना करेगा तो सभी की निगाहें उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर टिकी होगी।पिछले दिल्ली ने आजमाई थी 7 सलामी जोड़ियां दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल पारी की शुरुआत करने के लिए सात जोड़ियों को आजमाया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस साल वह इसमें अधिक स्थिरता लाएगा लेकिन शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि समस्या अब भी बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स पहले मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ 142 रन का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था। केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि नितीश राणा और पथुम निस्संका भी नहीं टिक पाए जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 26 रन हो गया। यह भ...