नई दिल्ली, मई 11 -- IPL 2026 Playoffs की रेस अब आए दिन दिलचस्प होती जा रही है। रविवार 10 मई का दिन तो दो टीमों के लिए एलिमिनेशन डे रहा, क्योंकि दो टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के प्लेऑफ्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। दोनों टीमें अब तक इस सीजन 8-8 मैच हार चुकी हैं। सिर्फ 3-3 मुकाबले ही इन दोनों टीमों ने जीते हैं, जबकि 3-3 मैच बाकी हैं, लेकिन उनको जीतकर एमआई और एलएसजी को प्लेऑफ्स का टिकट नहीं मिलेगा। इस बीच दो और टीमें हैं, जिन पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। उनके बारे में जान लीजिए। एमआई और एलएसजी के बाद सबसे ज्यादा खतरा आईपीएल 2026 से बाहर होने का दिल्ली कैपिटल्स पर है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम अब तक 7 मैच हार चुकी है। 4 मैच जीते जरूर हैं, लेकिन...