नई दिल्ली, मई 24 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आज MI vs RR मैच में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने वाले हैं। यह बात उन्होंने खुद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद कही। एलएसजी ने पहले बैटिंग करते हुए पंजाब के सामने 197 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को पीबीकेएस ने आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर चेज किया। अय्यर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। पंजाब इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, अगर आज मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है तो श्रेयस अय्यर की टीम को प्लेऑफ का आखिरी टिकट मिलने के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाएंगे। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप: अय्यर की छलांग, कोहली के पहुंचे करीब; आज धूम मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, "सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। यह...