नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल 2026 के अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में एमआई की ये दूसरी हार है। ये मैच 11-11 ओवर का था और इस मुकाबले में एमआई के गेंदबाजों ने 150 रन बनवा दिए। जसप्रीत बुमराह से लेकर दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और खुद कप्तान हार्दिक पांड्या की धुनाई हुई। हार्दिक ने भी हार का जिम्मेदार गेंदबाजों को ही ठहराया है। उनका कहना है कि इस मैच में गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, जिन्होंने नहीं ली। हार्दिक ने वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि हमने वैसी बॉलिंग (पावरप्ले में) नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छा खेला। हमारे बॉलर्स को जिम्मेदारी लेनी होगी। एक बॉलिंग ग्रुप के तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.