नई दिल्ली, अगस्त 13 -- मुंबई इंडियंस आईपीएल में खेलती है, जिसे हम एमआई के नाम से भी जानते हैं, लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा कि मुंबई इंडियंस के अलावा भी 6 टीमें एमआई की दुनियाभर की अलग-अलग लीगों में खेलती हैं। इनमें दो टीमें वुमेंस की भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह कि एमआई की 6 टीमें होने के बाद भी इस साल मुंबई इंडियंस फैमिली के कैबिनेट में एक भी ट्रॉफी नहीं आ सकी। एक टीम खिताब जीतने के करीब भी पहुंची थी, लेकिन फाइनल में हार गई थी। 2 टीमें तो पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही हैं। वैसे तो एमआई फैमिली के लिए 2026 का सीजन खत्म हो गया है, क्योंकि कोई भी टीम इस साल खिताब नहीं जीत सकेगी। मौजूदा समय में द हंड्रेड लीग में मेंस और वुमेंस कैटेगरी में एमआई लंदन टीम खेल रही थी। मेंस द हंड्रेड कंप्टीशन में टीम चौथे स्थान पर रही। जरा से नेट रन र...