नई दिल्ली, जुलाई 23 -- महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) सेल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में BE, BTech और इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने CAP के तहत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक एडमिशन पोर्टल cetcell.mahacet.org पर जाकर अपनी प्रोविजनल रैंक और मेरिट लिस्ट में दर्ज विवरण देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। CET सेल ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे मेरिट लिस्ट में दर्ज अपना नाम, व्यक्तिगत जानकारी, रैंक और अन्य प्रवेश संबंधी विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की...