नई दिल्ली, जुलाई 22 -- JSW MG Motor India ने अपनी पॉप्युलर Windsor EV की कीमतों में बदलाव कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत बढ़ा दी है। हालांकि, जो ग्राहक Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल चुनते हैं, उनके लिए कुछ वेरिएंट्स पहले के मुकाबले सस्ते हो गए हैं। यानी अगर आप बैटरी की कीमत अलग रखकर BaaS प्लान के साथ विंडसर EV खरीदते हैं, तो कुछ वेरिएंट्स के साथ आपको पहले से कम शुरुआती कीमत चुकानी पड़ेगी। आइए डीटेल में जानते हैं कि प्राइस रिवाइज होने के बाद कौन सा वेरिएंट अब कितने का हो गया है।बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नई कीमतों के मुताबिक Excite वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 38kWh बैटरी पैक के साथ आने वाला यह बेस वेरिएंट अब 14.70 लाख रुपये (एक्स-शोर...