नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में चीजें कितनी तेजी से बदल रही हैं, इस बात को कई बार देखा जा चुका है। अब एक बार फिर इस सेगमेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, कैलेंडर ईयर के पहले 9 महीने (जनवरी से सितंबर) के बिक्री आंकड़ों से पता चलता है कि महिंद्रा की मेन फैमिली इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9S सबसे ज्यादा बिकने वाली ई-कार बन गई है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने MG विंडसर EV को पीछे छोड़कर इस शानदार उपलब्धि को हासिल किया है। जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान XEV 9S की कुल 31,442 यूनिट बिकी। इस तरह महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक SUV ने MG विंडसर EV को पीछे छोड़ दिया, जिसकी इसी अवधि के दौरान 30,744 यूनिट बिकी हैं। इस सेल्स डेटा से पता चलता है कि XEV 9S इस कैलेंडर ईयर CY26 के लिए भारत की सबसे...