नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बदलाव शुरू कर दिए हैं। इस प्राइस हाइक का सबसे पहला असर MG M9 पर देखने को मिला है। कंपनी के 'Select' रिटेल नेटवर्क के जरिए बेची जाने वाली इस लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV की एक्स-शोरूम कीमत अब 75.90 लाख रुपए हो गई है। यानी इसमें सीधे 5 लाख रुपए की बढ़ोतरी की गई है। लग्जरी MPV सेगमेंट में आने वाली M9, टोयोटा वेलफायर से काफी नीचे है। वेलफायर की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपए है। यह एक दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। हालांकि, कीमत के मामले में इसकी ज्यादा सही तुलना किआ कार्निवल से होती है। अक्टूबर 2025 में कीमतों में बदलाव के बाद, कार्निवल की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 59.42 लाख रुपए है। यह M9 से 16 लाख रुपए से भी ज्यादा सस्ती है, जबकि इसमें भी M9 जैसा ही प्रीमियम केबिन एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.