नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- JSW MG मोटर इंडिया भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल की डिमांड उसके ICE व्हीकल से बहुत ज्यादा है। हालांकि, यही डिमांड अब कंपनी की एक SUV के ऊपर भारी पड़ने वाली है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी एस्टर SUV की बिक्री भारतीय बाजार में हमेशा के लिए बंद कर सकती है। ये SUV लगातार कमजोर बिक्री से जूझ रही है। बता दें कि एस्टर का 2021 में लॉन्च किया गया था। देश के 4.2m से 4.5m SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन टाइगुन जैसे मॉडल से होता है। दरअसल, अपने सेगमेंट में एस्टर की बिक्री काफी कम है और ये दूसरे मॉडल से काफी पिछड़ी हुई नजर आती है। ऐसे में कंपनी के पास ये अपनी स्ट्रैटजी पर फिर से विचार करन...