नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या फोटो बनाने तक सीमित नहीं रहने वाला है। अब AI एजेंट यूजर्स के लिए खुद ईमेल भेजने, ऑनलाइन शॉपिंग करने और ट्रैवल बुकिंग जैसे काम भी कर सकते हैं। इसी डायरेक्शन में Meta अपना पर्सनल AI एजेंट Muse लेकर आई है। अब भारत में इसके लॉन्च से पहले सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Meta Muse के लिए यूजर्स को हर महीने 1,799 रुपये से लेकर 8,999 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, Meta Muse के भारत में दो पेड सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत सामने आई है। इनमें Power और Maximum प्लान शामिल हैं। Power प्लान की कीमत 1,799 रुपये और Maximum प्लान की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। ये कीमतें भारत में सर्विस की वेबसाइट पर दिख...