नई दिल्ली, जून 24 -- स्मार्ट वियरेबल्स की दुनिया में Meta ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए Meta Glasses लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन स्मार्ट ग्लासेस को लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। Meta का कहना है कि यह डिवाइस सिर्फ एक स्मार्ट ग्लास नहीं, बल्कि ऐसा AI असिस्टेंट है जो यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकता है। नई Meta Glasses में Muse Spark AI, 12-मेगापिक्सल कैमरा, ओपन-इयर ऑडियो सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे ट्रेडिशनल स्मार्ट ग्लासेस से अलग बनाते हैं। Meta ने इन ग्लासेस को EssilorLuxottica के साथ कोलैबरेशन में डिवेलप किया है। कंपनी की कोशिश ऐसा डिवाइस पेश करने की है जिसे लोग पूरे दिन आराम से पहन सकें और जरूरत पड़ने पर AI की मदद भी ले सकें। डिजाइन के मामले मे...