नई दिल्ली, अगस्त 13 -- फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा किया है। मेटा के अनुसार, उसने ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों और किशोरों से जुड़े होने के शक वाले कुल 7 लाख 56 हजार अकाउंट हटा दिए हैं। यह कार्रवाई दुनिया के पहले किशोर सोशल मीडिया बैन लागू होने के बाद की गई है। कंपनी ने संभावित रेगुलेटरी कार्रवाई और कानूनी दबाव के मद्देनजर आगे और कड़ी निगरानी व कार्रवाई का वादा भी किया है। मेटा के आधिकारिक बयान के अनुसार, दिसंबर से जून तक के छह महीनों में ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया बैन लागू होने से ठीक पहले कंपनी ने 4 लाख 62 हजार संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट और 2 लाख 94 हजार संदिग्ध फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे। जनवरी तक की अवधि में यह संख्या इंस्टाग्राम पर 3 लाख 31 हजार और फेसबुक पर 1 लाख 73 हजार...