नई दिल्ली, मई 5 -- साल 2026 के मेट गाला इवेंट से ईशा अंबानी का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ईशा अंबानी गोल्ड की गाड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं जिसे उन्होंने असली हीरों के ब्लाउज के साथ कैरी किया था। ईशा अंबानी का यह आउटफिट हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। एक्ट्रेस के आउटफिट में जहां भारतीय परंपरा की झलक थी तो वहीं मॉर्डन टच भी था। साड़ी पर हाथ से की गई खूबसूरत पेन्टिंग और कढ़ाई साफ देखी जा सकती थी। इस साड़ी को कारीगरों ने शुद्ध सोने के धागों से खासतौर पर बुना था और कुदरती पैटर्न्स को इस तरह उभारा था कि ये अलग ही झलक रहे थे।मां के जूलरी कलेक्शन से निकाले अनूठे हीरे मेट गाला 2026 में रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से लिए गए असली हीरों और बारीक जरी से सजे ब्लाउज में थीं। एक मोगरा हेय...