नई दिल्ली, मई 5 -- Met Gala 2026: फैशन के सबसे बड़े मंच Met Gala 2026 का जोरदार आगाज हो चुका है। इस साल कई फैशन स्टेटमेंट्स सामने आ रहे हैं, जो बेहद शानदार दिख रहे हैं। फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने भी मेट गाला में डेब्यू कर लिया है और अपने खूबसूरत आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मेट गाला में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित लुक कैरी किया। इस आउटफिट को हाथ से पेंट करके तैयार किया गया, जिसे बनाने में करीब 5,600 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। हाथ से पेंट किए गए और मोटिफ्स वाली बारीक कारीगरी से सजा ये खूबसूरत आउटफिट फैशन से बढ़कर चलता-फिरता कैनवास जैसा नजर आया। कैसा है पूरा लुक करण जौहर के इस शाही लुक के साथ अंदर क्लासिक ब्लैक सूट सेट पहना, जिसके ऊपर एक लं...