नई दिल्ली, जून 2 -- Merritronix IPO को सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के पहले दिन ही निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आईपीओ पहले दिन यानी 1 जून 2026 को 15.96 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें रिटेल कैटगरी में 22.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 21.63 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, अभी निवेशकों के पास आज और कल यानी 3 जून तक दांव लगाने का मौका है। इस आईपीओ से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इसका प्रदर्शन काफी शानदार है। यह भी पढ़ें- बाजार में गिरावट के उलट यह स्टॉक 18% चढ़ा, शेयर 52 वीक हाई परक्या है आईपीओ का साइज और प्राइस बैंड? (Merritronix IPO Price Today) इस आईपीओ का साइज 70.03 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित ...