नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपनी लग्जरी लिमोजिन - Mercedes-Maybach S 580e को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.35 करोड़ रुपये है। यह मर्सिडीज-बेंज की पहली प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मेबैक है, जिसे भारत में सेल के लिए लाया गया है। कंपनी शुरुआत में इसकी सिर्फ 30 यूनिट ही सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। इस लग्जरी कार में 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। दोनों मिलकर 585hp की ताकत और 750Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस कार के फीचर्स के बारे में।4.8 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड S 580e में दिया गया पेट्रोल इंजन 443hp और 560Nm का आउटपुट देता है। जबकि, इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 160hp और 480Nm जेनरेट करती है। पावर को 9-स्पीड ऑटो...