नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपनी दमदार लग्जरी SUV AMG G 63 Offroad Pro को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये है। यह स्टैंडर्ड AMG G 63 के मुकाबले करीब 6 लाख रुपये महंगी है। नई ऑफरोड प्रो में खास ऑफ-रोड हार्डवेयर और कई अडिशनल फीचर दिए गए हैं। यह 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन से लैस है। खास बात है कि यह मात्र 4.4 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए जानते हैं डीटेल।ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए खास सेटअप मर्सिडीज-बेंज AMG G 63 ऑफरोड प्रो में एक्टिव राइड कंट्रोल सस्पेंशन के साथ Active Roll Stabilisation दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऐक्टिव बैलेंस कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है, जिसके जरिए अलग-अलग ऑफ-रोड कंडीशन्स के हिसाब से रोल स्टिफनेस को तीन लेवल पर बदला जा सकता है। कं...