Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक SUV, 700km से ज्यादा की रेंज, 4.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) भारत में अपनी नई GLC Electric SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते से शुरू करेगी, जबकि लॉन्च साल के आखिर में होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि GLC Electric को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। यह एसयूवी कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसकी रेंज 715km तक की है और यह मात्र 4.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए जानते हैं डीटेल।715km तक की रेंज भारत में मर्सिडीज GLC इलेक्ट्रिक को 400 4Matic वेरिएंट में लाया जाएगा। इसमें 94kWh की NMC बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। यह सेटअप 490hp की ताकत और 800Nm का टॉर्क पैदा करेगा। कंपनी के मुताबिक एसयूवी केवल 4.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। फुल चार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.