मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर, एक नवंबर को मेरठ में 48 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रति पाली में 22041 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस संबंध में शनिवार को सीसीएसयू स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण बैठक हुई। अध्यक्षता एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने की। प्रशिक्षण जीआईसी के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी द्वारा दिया गया। एडीएम सिटी द्वारा परीक्षा को सकुशल, सुचिता पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीईटी के लिए प्रयागराज ...