मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: माध्यमिक राजकीय स्कूलों में अब बालिकाएं मार्शल आर्ट सीखेंगे। जल्द ही प्रशिक्षित ट्रेनर्स उनको आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। इसमें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत मेरठ के 46 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि इसके लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षित ट्रेनर्स (ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) का चयन किया जाना है। आवेदन प्रारूप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेरठ या निकटवर्ती राजकीय हाईस्कूल-इंटर कॉलेज मेरठ से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षित ट्रेनर्स के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से या व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय...