मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को 37वीं विद्या भारती राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के 11 क्षेत्रों से 450 से अधिक बालक खिलाड़ी दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने किया। क्षेत्रीय खेल अधिकारी रविंद्र मोहन ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों और प्रारूप की जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उद्घाटन के बाद सभी 11 क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। बताया कि शुक्रवार को लीग मैच में दूसरे क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने ज...