मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: पल्लवपुरम फेस-1 स्थित सप्त ऋषि पार्क में गुरुवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पल्लवपुरम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ज्वाल ओरम और विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में जुलाई, अगस्त और सितंबर में जन्मे वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देकर उपहार प्रदान किए गए। वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को केंद्रीय मंत्री ज्वाल ओरम ने सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी धर्मवीर कपिल ने वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी रखी। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर: देवप...