मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: रोहटा थाना पुलिस ने मंगलवार की अलसुबह 25 हजार रुपये का इनामी गोकश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि बीती 16 अगस्त को जानी थाना क्षेत्र में गोकुशी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। आरोपी तलहा कुरैशी पुत्र नौशाद निवासी गली नंबर 21 सीलमपुर दिल्ली पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी बीच आरोपी रोहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर गांव के जंगल में अपने साथियों के साथ गोकशी की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथी अंधेरे का फायदा ...