मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण अब शहर की हरियाली पर असर डालने वाली है। इस परियोजना के तहत सड़कों को चौड़ा करने के लिए वन विभाग ने 249 पेड़ों को हटाने की अनुमति दे दी है। मगर इसके साथ ही विभाग ने नगर निगम के सामने शर्त भी रखी है। शर्त है कि 249 पेड़ हटाने के लिए नगर निगम को 2490 पेड़ लगाने होंगे। ​वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि काटे जाने वाले प्रत्येक पेड़ के बदले नगर निगम को 10 गुना यानी कुल 2490 नए पौधे रोपने होंगे। केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं होगा, बल्कि उन पौधों के संरक्षण और उनके बड़े होने तक उनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी भी नगर निगम को ही निभानी होगी। सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट के दायरे में शहर की तीन प्रमुख सड़कें शामिल हैं, जहां से पेड़ों को हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम के रिकार्ड के अन...