Meerut News: 220 एमएलडी के निर्माणाधीन एसटीपी से लिंक हुआ ओडियन, आबू नाला
मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: शहर के सबसे प्रमुख और प्रदूषित नालों में शुमार ओडियन और आबू नाले को आखिरकार कमालपुर में 220 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से सफलतापूर्वक लिंक कर दिया गया है। शहर की सीवरेज व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से इसे एक बड़ी और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है। निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था का दावा है कि प्रोजेक्ट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और महज दो महीने बाद आगामी फरवरी-2027 तक इस अत्याधुनिक एसटीपी का निर्माण पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाएगा।वर्तमान में ओडियन और आबू नाले का भारी मात्रा में अशोधित गंदा पानी सीधे नदियों में गिरकर प्रदूषण का मुख्य कारण बन रहा था। नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एसटीपी के पूरी तरह से क्रियाशील होने के बाद यह तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.