मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में 20 हजार की उधारी मांगना किराना व्यापारी को भारी पड़ गया। रकम वापस मांगने से नाराज दबंगों ने व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी परवेज किराना की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले साहिल को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने व्यापारी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से व्यापारी घबरा गया। सरेआम फायरिंग की सूचना मिलते ही नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।पीड़ित व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आसपास ल...