मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: मेरठ। करीब 20 दिनों के बाद अब एक-दो दिनों में मेरठ, गाजियाबाद और राजधानी दिल्ली के लोगों को गंगा जल की आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। बीते 20 दिनों से बंद पड़ी गंगाजल की आपूर्ति अब दोबारा शुरू होने जा रही है। वार्षिक रखरखाव और गंग नहर की सफाई के चलते बंद की गई पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है। दीवाली की रात को हरिद्वार से छोड़ा गया गंगाजल अब तेजी से गंग नहर और उससे जुड़े स्थानीय जलाशयों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल गंग नहर में कीचड़ सी स्थिति है। वार्षिक रखरखाव व्यवस्था के तहत गंग नहर की सफाई और मरम्मत के लिए विजयादशमी से गंगा जल की आपूर्ति 20 दिनों के लिए रोकी गई थी। यह भी पढ़ें- दो दिन में NCR को मिलने लगेगी गंगा जल की सप्लाई, मेरठ से दिल्ली तक राहत इस दौरान नहर से सिल्ट (गाद) निकालने, कि...