मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय 'अरुणोदय एवं आनंदम' प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। 29 से 31 अगस्त के बीच आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के 158 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक आनंददायी, रुचिकर और प्रभावी बनाना रहा। प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिमा यादव और डॉ. पूजा शर्मा रहीं। प्रथम दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रार्थना, पंजीकरण एवं उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। प्रतिमा यादव ने 'अरुणोदय एवं आनंदम' कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों का पूर्व मूल्यांकन कराया। डॉ. पूजा शर्मा ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प...