मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: मेरठ शहर में अब बड़ी-बड़ी संपत्तियों का सौदा 10-10 रुपये के स्टांप पेपर पर हो रहा है। अशोक नगर यूनिवर्सिटी रोड का एक ऐसा ही मामला पकड़ में आया है, जिसमें मात्र 10 रुपये के स्टांप पर 5.60 करोड़ रुपये की संपत्ति का सौदा कर लिया गया। शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाया गया है। अब इस मामले में एआईजी स्टांप नवीन कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर एडीएम वित्त कुंवर विरेन्द्र मौर्य ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 22 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। इस मामले में शिकायत हुई थी कि अशोक नगर यूनिवर्सिटी रोड में 539 वर्ग गज की एक संपत्ति का सौदा 5.60 करोड़ में तय किया गया, जो मात्र 10 रुपये के स्टांप पेपर पर किया गया। शिकायत के आधार पर एआईजी स्टांप ने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। नियमानुसार इस मामले में संपत्ति के सौदे की क...