मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से शनिवार को देश के सभी ज्ञात-अज्ञात महापुरुषों एवं हुतात्माओं के बलिदान को याद करते हुए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार के साथ महापुरुषों की पवित्र आत्माओं की शांति के लिए आहुतियां देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी के दौरान लाखों निर्दोष हिंदुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह भी पढ़ें- Shamli News: हनुमान महालक्ष्मी मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए...